समाज के लिए समर्पित जीवन

डाक्टर कीर्तिका अग्रवाल प्रयागराज की जानी मानी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ चिकित्सक हैं। उन्होंने अबतक हजारों निराश्रित एवं असहाय महिलाओं को नया जीवन दिया है। चिकित्सा पेशा के दौरान ही उन्होंने समाज सेवा का संकल्प लिया, जिससे लोगों खासकर महिलाओं का जीवन स्तर उन्नत बनाया जा सके। इसी भावना के साथ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अपनी कार्य क्षमता एवं सहज मानवीय चेतना के कारण वे पार्टी संगठन में बीस वर्षों से लगातार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। वे प्रयागराज और उसके बाहर सामाजिक कार्यों से जुड़ी कई संस्थाओं की पदाधिकारी हैं। अभी वे प्रदेश महामंत्री, महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश के पद पर हैं।