भारत को उन्नत राष्ट्र बनाने का लक्ष्य
भारत को उन्नत राष्ट्र बनाने का लक्ष्य
भारतीय जनता पार्टी भारत को एक ऐसे राष्ट्र के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए कृतसंकल्प है जो भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति तथा उसके मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए विश्व राजनीति एवं अर्थ व्यवस्था को प्रभावित करने की क्षमता रखे। पार्टी का लक्ष्य एक ऐसे लोकतांत्रिक राज्य की स्थापना करना है जिसमें जाति, संप्रदाय अथवा लिंग भेद के बिना सभी नागरिकों को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक न्याय, समान अवसर तथा धार्मिक विश्वास एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित हो। भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ था, पंरतु इसका इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा है। भारतीय जनसंघ की स्थापना डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में 21 अक्टूबर 1951 को हुई थी। बाद में 1 मई 1977 को भारतीय जनसंघ का विलय जनता पार्टी में कर दिया गया। हालांकि जनता पार्टी का प्रयोग सफल नहीं हुआ। जनता पार्टी में शामिल दूसरे घटक दलों के नेताओं ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुद्दे पर दोहरी सदस्यता का सवाल उठाया। इतना ही नहीं अपने सदस्यों को आरएसएस के सदस्य होने पर प्रतिबंध लगा दिया। विरोध स्वरूप भारतीय जनसंघ से संबद्ध नेताओं ने जनता पार्टी से अलग होकर वर्ष 1980 में भाजपा का गठन किया। भाजपा आज केंद्र एवं देश के अधिकांश राज्यों में सत्ता में है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा तीसरी बार सत्ता में आयी है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को विश्वपटल पर अग्रणी भूमिका में स्थापित किया है। देश अंत्योदय, सुशासन, विकास एवं समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
कल्याणकारी योजनाएं
किसानों के लिए ऋण से लेकर खाद तक की नयी नीतियां जैसे-प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, सायल हेल्थ कार्ड आदि ने कृषि क्षेत्र में विकास की गति तीव्र की है।
स्वच्छता अभियान से देश एक नये युग में प्रवेश कर गया है। महानगर से लेकर गांव तक स्वच्छता अभियान जारी है। करोड़ों शौचालयों का निर्माण कराया गया है, जिससे खुले में शौच बीते दिनों की बात हो गयी है।
योग को लेकर भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अग्रणी भूमिका में है। पूरा विश्व भारतीय योग पद्धति के आगे नतमस्तक है। इससे देश को स्वस्थ बनाने का अभियान मजबूत हुआ है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्किल इंडिया’, ‘अमृत मिशन’, ‘दीनदयाल ग्राम ज्योति योजन’, ‘डिजिटल इंडिया’ जैसी महत्वाकांक्षी योजना लागू कर भारत को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘जनधन योजना’,‘सुकन्या समृद्धि योजना’, जैसी अनेक योजनाएं चलाकर प्रधानमंत्री ने देश में क्रांति का सूत्रपात किया है।
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर अलगाववादी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। इससे राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना मजबूत हुई है।
देश की चतुर्दिक सुरक्षा के लिये सेना का तेजी से आधुनिकीकरण किया जा रहा है। आज भारत विश्व की एक मजबूत शैन्य शक्ति से संपन्न राष्ट्र बन गया है।
शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किया जा रहा है। रोजपरक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हों।
संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को कानून बनाकर सामाजिक सुरक्षा से लैस किया जा रहा है। कई तरह की पेंशन योजनाएं चलायी जा रही हैं।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए विभिन्न योजनाएं चलायी जा रही है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में करोड़ों महिलाओं को मुफ्त में रसोई गैस का सिलंेडर दिया गया, जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर हो।
छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के दौरान आर्थिक परेशानी न हो इसलिये बैंकों से धन उपलब्ध कराया जा रहा है।
मजदूरों के हित में ‘मनरेगा’ को अधिक से अधिक धन उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे मजदूरों का पलायन कम हो गया है।
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून का राज स्थापित हुआ है। माफियाराज खत्म हो गया है। विकास की नयी धारा बह रही है। छात्रों, नौजवानों, महिलाओं समेत सभी वर्ग के लिए बगैर भेदभाव के कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं।
उत्तर प्रदेश निवेशकों के लिए आदर्श राज्य बन गया है। इसलिये यहां रोजगार के नए-नए अवसर सृजित हो रहे हैं।
सर्वोपरि है राष्ट्र
भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल होकर एक नये दायित्व बोध का अनुभव हुआ। एक नयी सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना का जीवन में प्रवाह हुआ। इसने राष्ट्रवाद के प्रति जीवन समर्पित करने की प्रेरणा दी। एक व्यक्ति के लिए राष्ट्र से बढ़कर कुछ भी नहीं है, इसका अहसास हुआ। अब मेरा संपूर्ण जीवन भाजपा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित है।
भाजपा कार्यकर्ता के रूप में जिम्मेदारियों का निर्वहन
‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में वर्ष 2014 से सह संयोजक के रूप में प्रयागराज की बेटियों को रोजगार परक शिक्षण के प्रति प्रेरित करने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन एवं संचालन।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म शताब्दी वर्ष 2017 के अन्तर्गत आयोजित महिला स्वास्थ्य शिविर एवं आशा बहुओं के सम्मेलन में प्रदेश स्तर पर सह संयोजिका के रूप में कार्य किया।
पार्टी के जिला सम्मेलनों में मुख्य वक्ता के रूप में प्रयागराज, महानगर आगरा, मिर्जापुर, चन्दौली, झांसी एवं काशी की जनसभाओं में सहभागिता की।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव वर्ष 2017 में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी के रोड शो प्रयागराज में अग्रणी भूमिका निभाकर दायित्व का निर्वहन किया।
वर्ष 2018 में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा के पद पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभायी।
‘कमल शक्ति अभियान’ एवं ‘मन की बात’ कार्यक्रमों के अन्तर्गत जौनपुर, मिर्जापुर, उन्नाव, जालौन, काशी जिलों में भाजपा एवं महिला मोर्चा के कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’, ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ एवं ‘स्वच्छ भारत’ अभियान के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में एकत्रित जनसमूहों को भारतीय जनता पार्टी के संकल्पों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध करायी।
ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत मंदरमोड़ में प्रभारी पद पर कार्य करते हुए जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वहन किया।
अहमदाबाद में महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में महिला कार्यकर्ताओं के साथ भागीदारी की।
लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 में प्रयागराज एवं काशी में आयोजित स्कूटी रैली में संयोजक के पद पर रहकर रैली को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
प्रयागराज, जमुना पट्टी भाजपा मंडल प्रभारी के रूप में वर्ष 2021 से लगातार कार्यरत।
वर्ष 2021 से भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री के रूप में दायित्व का निर्वहन।
जमुना पट्टी मंडल प्रभारी के रूप में वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव में प्रयागराज शहर पश्चिमी से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने में महत्वर्पूण योगदान दिया।
भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन वर्ष 2024, भारत मंडप, नई दिल्ली में सक्रिय भागीदारी।
नारी शक्ति वंदन अभियान 2024 में प्रदेश संयोजिका के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन।
Read more